सड़क हादसे मे दो सगे भाईयों की मौत, घर मे मचा कोहराम

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

सड़क हादसे मे दो सगे भाईयों की मौत, घर मे मचा कोहराम

जालौन/उरई। लड़की की शादी के लिए लड़का देखने जा रहे सगे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम रूप


सड़क हादसे मे दो सगे भाईयों की मौत, घर मे मचा कोहराम
जालौन/उरई। लड़की की शादी के लिए लड़का देखने जा रहे सगे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम रूपापुर निवासी विजय सिंह (42) व अतर सिंह (38) सगे भाई हैं। विजय सिंह गाजियाबाद में पानी पूड़ी का काम करते हैं। जबकि अतर सिंह गांव में ही आटा चक्की लगाए हैं। अतर सिंह को अपनी बेटी की शादी करनी थी। जिसके लिए लड़का देखने के लिए दोनों भाई रविवार की सुबह अपनी बाइक से खडगुई पुरवा जा रहे थे।
तभी ग्राम भदवां के पास अज्ञात बोलेरो गाड़ी के चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अतर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विजय सिंह को सीएचसी पहुंचाया। जबकि अतर सिंह के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर, विजय सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। रास्ते में विजय सिंह की भी मौत हो गई। उधर, हादसे में सगे भाइयों की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी यह खबर सुनी सबकी आंखें नम हो गईं। वहीं, मृतक के पिता हुकुम सिेंह का भी रो रोकर बुरा हाल था। वहीं, हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकला।