उमा भारती का महाकाल मंदिर में विवाद!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

उमा भारती का महाकाल मंदिर में विवाद!

उज्जैन। सावन के महीने में बाबा महाकाल के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी मंगलवार को दर्शन के लिए महाकाल मंदिर पहुंची, लेकिन वहां उनका विवाद हो गया। ये विवाद महाकाल मंदिर के गर्


उमा भारती का महाकाल मंदिर में विवाद!
उज्जैन। सावन के महीने में बाबा महाकाल के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी मंगलवार को दर्शन के लिए महाकाल मंदिर पहुंची, लेकिन वहां उनका विवाद हो गया। ये विवाद महाकाल मंदिर के गर्भगृह के ड्रेसकोड के लिए हुआ।

दरअसल उमा भारती साध्वियों के पहनावे भगवा अचला धोनी धारण कर महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पहुंची।लेकिन मंदिर और गर्भगृह में प्रवेश पर अलग ड्रेस कोड लागू है। इसी बात को लेकर पुजारियों ने आपत्ति ली तो उमा भारती का उनसे विवाद हो गया।

हालांकि उमा भारती ने इस विवाद को ज्यादा तूल नहीं दिया और अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुजारियों से वादा किया कि वे अगली बार मंदिर के ड्रेस कोड के मुताबिक साड़ी पहनकर आएंगी। बाद में उमा ने ट्वीट कर अपनी बात भी रखी।