उमा भारती ने प्रियंका गांधी को नकली गांधी कहते हुए निशाना साधा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

उमा भारती ने प्रियंका गांधी को नकली गांधी कहते हुए निशाना साधा

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शनिवार को दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के केरबना गांव में भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल के समर्थन में चुनावी सभा की। उन्होंने प्रियंका गांधी को नकली गांधी कहते हुए निशाना साधा कि वे अयोध्या तो गईं, लेकिन रामलला के दर्श


उमा भारती ने प्रियंका गांधी को नकली गांधी कहते हुए निशाना साधा
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शनिवार को दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के केरबना गांव में भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल के समर्थन में चुनावी सभा की।

उन्होंने प्रियंका गांधी को नकली गांधी कहते हुए निशाना साधा कि वे अयोध्या तो गईं, लेकिन रामलला के दर्शन नहीं किए। उन्हें वोट तो चाहिए लेकिन उन्हें लगता है कि राम का नाम यदि उनके साथ जुड़ जाएगा तो अल्पसंख्यकों के वोट कट जाएंगे।

इसके बाद उन्होंने जो कहा वह चौंकाने वाला था। उन्होंने लोगों से पूछा कि व्यक्ति के अंतिम समय में उसके मुंह से किसका नाम निकलता है। फिर उन्होंने कहा कि जो सबसे प्रिय होता है, उसी का नाम निकलता है।

जब आखिरी घड़ी आती है तो यदि नाती प्रिय होगा तो व्यक्ति उसे बुलाता है, बेटा प्रिय होगा तो उसे बुलाएगा। जब महात्मा गांधी के सीने में उस दुष्ट व्यक्ति की गोली लगी तो उनके मुंह से भी सबसे प्रिय नाम, हे राम निकला था।