बाढ़ पीडितों से मिलीं उर्मिला मतोंडकर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

बाढ़ पीडितों से मिलीं उर्मिला मतोंडकर

एक्ट्रेस से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर महाराष्ट्र में आई बाढ़ से अस्त व्यस्त हुए पीड़ितों और वहां की स्थिति का जायजा लेने के सांगली पहुंची। सांगली में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के बाद उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि बाढ़ आपदा एक बड़ी चुनौती है सभी लोगों क


बाढ़ पीडितों से मिलीं उर्मिला मतोंडकर
एक्ट्रेस से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर महाराष्ट्र में आई बाढ़ से अस्त व्यस्त हुए पीड़ितों और वहां की स्थिति का जायजा लेने के सांगली पहुंची। 

सांगली में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के बाद उर्मिला मातोंडकर  ने कहा कि बाढ़ आपदा एक बड़ी चुनौती है सभी लोगों को मिलकर काम करना चाहिए, मुंबई से मैंने मदद भेजी थी अब खुद मदद लेकेर सांगली में आई हूं।
                                             
बता दें कि अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले कांग्रेस जॉइन की थी और मुंबई उत्तर सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। वहीं इस दौरान उर्मिला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बाढ़ की वजह से प्रशासन के लिए भी हालात को कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है।

पीड़ितों की हालत बहुत खराब है और इस वक्त पुनर्वसन ज्यादा जरूरी है ताकि बाढ़ पीड़ितों की जिंदगी वापस पटरी पर लौट सके।