बाढ़ पीडितों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाएगी उर्मिला मातोंडकर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

बाढ़ पीडितों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाएगी उर्मिला मातोंडकर

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर जिन्होंने हाल ही में राजनीति में भी कदम रखा है। उर्मिला ने आज सुबह महाराष्ट्र के सांगली का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने यह फैसला किया कि वह इस बार 73वां स्वतंत्रता दिवस सांगली और कोल्हापुर के बाढ़ पी’ड़ितों के साथ मनाएगी।

उर्मिला ने सुबह ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-“एक खूबसूरत सुबह और भी खूबसूरत हो जाती है जब इसे लोगों की मदद के लिए प्रेरित किया जाता है। इसलिए मेरा रास्ता बाढ़ पी’ड़ितों के राहत की तरफ है। महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य।”

इससे पहले भी उर्मिला ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि,  15 अगस्त को हम अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं और स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। हमारी जिम्मेदारी सांगली के पीड़ितों की मदद करना है।” उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वह बाढ़ पी’ड़ितों की मदद के लिए आगे आएं और जितना संभव हो सके उनकी मदद करने में अपना योगदान दें।