वरुण गांधी ने अब विपक्षी नेताओं को बताया ‘पाकिस्तानी’

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

वरुण गांधी ने अब विपक्षी नेताओं को बताया ‘पाकिस्तानी’

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के बाद अब उनके बेटे वरुण गांधी ने विवादित बयान दिया है। वरुण गांधी ने पीलीभीत में चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी दल के नेताओं को पाकिस्तानी बताया। वरुण गांधी यहां एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। वरुण लोगों से वोट मांगत


वरुण गांधी ने अब विपक्षी नेताओं को बताया ‘पाकिस्तानी’
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के बाद अब उनके बेटे वरुण गांधी ने विवादित बयान दिया है। वरुण गांधी ने पीलीभीत में चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी दल के नेताओं को पाकिस्तानी बताया। वरुण गांधी यहां एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

वरुण लोगों से वोट मांगते हुए कहते हैं, ‘मेरी मां 35 साल से राजनीति में हैं, कोई धब्बा नहीं लेकिन फिर भी मैं अपनी मां के नाम पर नहीं इस भारत माता के नाम पर वोट मांग रहा हूं। क्या आप सब लोग भारत माता के नाम पर वोट देने को तैयार हैं। वरुण के इस बात पर सभा में मौजूद लोग हाथ उठाकर वरुण गांधी की बात का समर्थन करते हैं।

इसके बाद वरुण कहते हैं क्या आप हिंदुस्तान साथ के साथ है…या पाकिस्तान के साथ हैं। वे आगे कहते हैं, ‘क्योंकि ये आपने जो गठबंधन को जिता दिया तो भइया ये तो पाकिस्तान के आदमी हैं… क्या मैं गलत कह रहा हूं। वे विपक्षी गठबंधन को वोट नहीं देने की अपील करते दिख रहे हैं। इसके बाद वरुण यहीं नहीं रुके उन्होंने 1990 की घटना का भी जिक्र किया।