लड़की के साथ पकड़े गए लड़के की पिटाई का वीडियो वायरल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

लड़की के साथ पकड़े गए लड़के की पिटाई का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लड़की के साथ पकड़े गए लड़के की बेरहमी से पिटाई का विडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर शुक्रवार शाम को एक विडियो वायरल हुआ था, जिसम


लड़की के साथ पकड़े गए लड़के की पिटाई का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर लड़की के साथ पकड़े गए लड़के की बेरहमी से पिटाई का विडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर शुक्रवार शाम को एक विडियो वायरल हुआ था, जिसमें कई व्यक्ति मिलकर एक अकेले लड़के को बहुत बुरी तरह से लाठी-डंडों से मार रहे थे, लेकिन इस संबंध में पुलिस को न तो कोई शिकायत मिली थी और न ही यह पता था कि विडियो किस जगह की है?

विडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति कौन हैं? वे इस लड़के को क्यों मार रहे हैं? गौरतलब है कि इस विडियो में लड़की को भी कुछ आदमी धमका रहे और गालियां दे रहे थे। लड़के को आधे घंटे तक खूब पीटा गया। लोगों ने लड़के को गली में पिटते हुए लोग अपने घरों की छतों से देखा।

सोशल मिडिया से जैसे ही यह विडियो करनाल के एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत थाना प्रबंधकों को यह पता लगाने के आदेश दिए कि यह विडियो कहां का है? इसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं। उन्होंने इन लोगों की पहचान कर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए। जांच के दौरान कुछ घंटे में ही पता चला कि यह मामला थाना तरावड़ी क्षेत्र के गांव गामड़ी का है।

विडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ थाना तरावड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। यह मामला महिला से जुड़ा है इसलिए मामले में आरोपियों और पीड़ित की पहचान को गुप्त रखा गया है।