2009 बैच की IFS अधिकारी हैं विदिशा मैत्रा, जानिए क्यों ट्रेंड कर रहा इनका नाम

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

2009 बैच की IFS अधिकारी हैं विदिशा मैत्रा, जानिए क्यों ट्रेंड कर रहा इनका नाम

नई दिल्ली। 12 फरवरी 1980 को जन्मीं विदिशा मैत्रा, यूएन में भारतीय विदेश मंत्रालय में डेप्युटी सेक्रेट्री हैं और PP&R (पॉलिसी प्लानिंग और रिचर्स) डिवीजन में तैनात हैं। वे वहां भारतीय मिशन की सबसे नई सदस्य हैं। वे भारतीय विदेश सेवा (IFS) 2009 बैच की अ


2009 बैच की IFS अधिकारी हैं विदिशा मैत्रा, जानिए क्यों ट्रेंड कर रहा इनका नामनई दिल्ली। 12 फरवरी 1980 को जन्मीं विदिशा मैत्रा, यूएन में भारतीय विदेश मंत्रालय में डेप्युटी सेक्रेट्री हैं और PP&R (पॉलिसी प्लानिंग और रिचर्स) डिवीजन में तैनात हैं। वे वहां भारतीय मिशन की सबसे नई सदस्य हैं। वे भारतीय विदेश सेवा (IFS) 2009 बैच की अधिकारी हैं।

इस दौरान उन्हें विदेश मंत्रालय की ओर से 'बेस्ट ऑफिसर ट्रेनी' गोल्ड मेडल भी मिला था। उन्होंने साल 2008 में सिविल सर्विसेस परीक्षा 39वीं रैंक के साथ पास की थी।
2009 बैच की IFS अधिकारी हैं विदिशा मैत्रा, जानिए क्यों ट्रेंड कर रहा इनका नाम
संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के दिए भड़काऊ भाषण का जवाब भारत ने शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) बेहद जोरदार तरीके से दिया।

भारत ने 'राइट टू रिप्लाई' अधिकार का इस्तेमाल करते हुए अपना पक्ष रखने के लिए यूएन में अपनी सबसे जूनियर रैंक की अधिकारी विदिशा मैत्रा को आगे किया।

39 साल की मैत्रा ने तथ्यों के साथ अपनी बात रखते हुए पाकिस्तान के झूठे आरोपों की हवा निकाल दी। विदिशा के जवाब के बाद ही ट्विटर पर उनका नाम ट्रेंड करने लगा और लोग उनकी तारीफ करने लगे।