चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कुछ देर में उतरेगा विक्रम

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कुछ देर में उतरेगा विक्रम

नई दिल्ली। पिछले 47 दिन से हो रहे इंतजार की घड़ियां खत्म होने को हैं। सफलतापूर्वक कई मंजिलें तय करता हुआ चंद्रयान 2 इतिहास बनाने की ओर आगे बढ़ रहा है। अनगिनत सपनों के साथ चंद्रयान का लैंडर विक्रम पृथ्वी के उपग्रह चंद्रमा की सतह पर शुक्रवार आधी रात क


चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कुछ देर में उतरेगा विक्रम
नई दिल्ली। पिछले 47 दिन से हो रहे इंतजार की घड़ियां खत्म होने को हैं। सफलतापूर्वक कई मंजिलें तय करता हुआ चंद्रयान 2 इतिहास बनाने की ओर आगे बढ़ रहा है। अनगिनत सपनों के साथ चंद्रयान का लैंडर विक्रम पृथ्वी के उपग्रह चंद्रमा की सतह पर शुक्रवार आधी रात के बाद चांद की जमीं पर उतरेगा।

इसरो ने कहा, ऑर्बिटर और लैंडर दोनों पूरी तरह ठीक हैं। लैंडर विक्रम को कक्षा से निकालने का कार्य शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक से दो बजे के बीच किया जाएगा। लैंडर विक्रम रात एक बजकर 30 मिनट से दो बजकर 30 मिनट के बीच चंद्रमा की सतह पर उतारा जाएगा।