मौसा ने किया नाबालिग से किया रेप

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

मौसा ने किया नाबालिग से किया रेप

नई दिल्ली। खजूरी खास इलाके में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। 17 वर्षीय किशोरी ने अपने मौसा पर रेप का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता का कहना है कि उसकी मौसी ने भी इस कुकृत्य में मदद की। बाद में दोनों ने पीड़िता औ


मौसा ने किया नाबालिग से किया रेप
नई दिल्ली। खजूरी खास इलाके में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। 17 वर्षीय किशोरी ने अपने मौसा पर रेप का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता का कहना है कि उसकी मौसी ने भी इस कुकृत्य में मदद की। बाद में दोनों ने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर जुबान बंद रखने के लिए कहा। यही नहीें आरोपी मौसा ने पीड़िता को कॉल व मैसेज करने के लिए भी कहा।

डर की वजह से पीड़िता ने न तो किसी को कुछ बताया। करीब डेढ़ माह बाद पीड़िता के चाचा को जब पता चला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को मामला दर्ज कर 35 वर्षीय मौसा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मौसी से पूछताछ जारी है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ सोनिया विहार इलाके में रहती है। आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व आरोपी मौसी ने पीड़िता की मां को कॉल कर उसे खजूरी स्थित घर भेजने के लिए कहा था। पीड़िता की मां ने उसे मौसी के घर भेज दिया। आरोप है कि किसी काम से मौसी ने अपनी लड़की को बाहर भेज दिया। इस बीच मौसा ने कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।