परिवार और पैसों पर आधारित पार्टी नहीं हैं हम : PM मोदी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

परिवार और पैसों पर आधारित पार्टी नहीं हैं हम : PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कहा कि ओडिशा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने ओडिशा की जनसभा में कहा कि इस बार के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और बीजद दोनों को हरा देगी। पीएम मोदी ने राज्य में अपन


परिवार और पैसों पर आधारित पार्टी नहीं हैं हम : PM मोदीनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कहा कि ओडिशा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने ओडिशा की जनसभा में कहा कि इस बार के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और बीजद दोनों को हरा देगी।

पीएम मोदी ने राज्य में अपनी चुनावी रैली पहले एक ट्विटर पोस्ट में कहा, 'ओडिशा के चुनाव परिणाम पूरे देश को हैरान कर देंगे। भाजपा रिकॉर्ड संख्या में सीटों के साथ चुनाव जीतेगी। ओडिशा की जनता बीजद और कांग्रेस दोनों को खारिज कर देगी।'

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, मुझे बताया गया कि पहली बार देश का कोई प्रधानमंत्री सुंदरगढ़ आया है। लेकिन आज भी कोई प्रधानमंत्री यहां नहीं आया है, आज तो ओडिशा का प्रधानसेवक अपने मालिकों से आशीर्वाद लेने आया है।

पीएम मोदी ने बिना किसी का नाम लिए विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि हम परिवार पर आधारित नहीं है और न ही हम लोग पैसों पर आधारित हैं। कईं पार्टियां पैसों से बनी हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के पसीने से बनी है। मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को नमन करता हूं। उनके परिश्रम से ही आज देश में पूर्ण बहुमत की सरकार है। और अब उनके ही परिश्रम से, देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है