हम राजनीति में सिर्फ सरकार नहीं बल्कि देश बनाने आए हैं: PM मोदी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

हम राजनीति में सिर्फ सरकार नहीं बल्कि देश बनाने आए हैं: PM मोदी

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने विदेश दौरे से पहले त्रिसूर जिले में गुरुवायुर मंदिर में पूजा करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हम सत्ता में सरकार बनाने नहीं बल्कि देश


हम राजनीति में सिर्फ सरकार नहीं बल्कि देश बनाने आए हैं: PM मोदी
तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने विदेश दौरे से पहले त्रिसूर जिले में गुरुवायुर मंदिर में पूजा करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हम सत्ता में सरकार बनाने नहीं बल्कि देश बनाने के लिए आए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, हमें जनप्रतिनिधि 5 साल के लिए जनता बनाती हैं। लेकिन हम जनसेवक हैं, जो आजीवन होते हैं और जनता के लिए समर्पित होते हैं। जनता-जर्नादन ईश्वर का रूप है, ये इस चुनाव में देश ने भलि-भांति देखा है।

राजनीतिक दल जनता के मिजाज के नहीं पहचान पाए। राजनीतिक पंडित भी जनता को नहीं समझ पाए, सर्वे करने वाले भी इधर-उधर होते रहे। लेकिन जनता ने भाजपा और एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनादेश दिया।

मोदी बोले, कईं राजनीतिक पंडितों के मन में विचार आ रहा होगा की केरल में भाजपा का खाता भी नहीं खुला, लेकिन मोदी वहां धन्यवाद करने पहुंच गया। लेकिन हम इस मत को मानने वाले हैं कि चुनाव जीतने के बाद हमारी जिम्मेदारी देश के सभी 130 करोड़ नागरिकों की है।

हम भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ चुनावी राजनीति के लिए चुनाव मैदान में नहीं होते। हम 365 दिन अपने राजनीतिक चिंतन के आधार पर जन सेवा में जुटे रहते हैं। हम राजनीति में सिर्फ सरकार बनाने नहीं आए हैं। हम राजनीति में देश बनाने आए हैं।