हम चांद पर पहुंच गए और पाकिस्तान अभी तक कर रहा है गधे निर्यात: गिरिराज

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

हम चांद पर पहुंच गए और पाकिस्तान अभी तक कर रहा है गधे निर्यात: गिरिराज

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से पड़ोसी देश की गतिविधियों के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश को भारत की सफलता और असफलता देखने की बजाए खुद की अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। म


हम चांद पर पहुंच गए और पाकिस्तान अभी तक कर रहा है गधे निर्यात: गिरिराज
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से पड़ोसी देश की गतिविधियों के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश को भारत की सफलता और असफलता देखने की बजाए खुद की अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गिरिराज सिंह ने कहा, हम दोनों को एक साथ स्वतंत्रता मिली थी और वो हमसे लड़ने के बाद अलग हो गया। उन्हें चंद्रयान-2 अभियान की सफलता और विफलता के बारे में नहीं सोचना चाहिए। हम चांद तक पहुंच गए हैं और वो अभी तक गधों का निर्यात करने में लगे हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमान को एयरस्पेस न देने का पाकिस्तान का फैसला बहुत खराब है और इसके कारण उसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय से और सुनने को मिलेगा।