सपनों का भारत बनाने के लिए हमने 75 लक्ष्य तय किये : मोदी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

सपनों का भारत बनाने के लिए हमने 75 लक्ष्य तय किये : मोदी

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस संकल्प पत्र में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजनाथ सिंह के नेतृत्व में हमारे अध्यक्ष अमित शाह ने जो कमेटी बना


सपनों का भारत बनाने के लिए हमने 75 लक्ष्य तय किये : मोदीभारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना संकल्‍प पत्र जारी कर दिया है। इस संकल्‍प पत्र में समाज के हर वर्ग का ध्‍यान रखा गया है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजनाथ सिंह के नेतृत्व में हमारे अध्यक्ष अमित शाह ने जो कमेटी बनाई थी, उसने पिछले 2-3 महीने लगातार मेहनत की और एक प्रकार से जन के मन की बात और उनकी आशा, अपेक्षा और आकांक्षाओं को एक डॉक्यूमेंट के रूप में ढाला है। इसके लिए मैं इस पूरी टीम को बधाई देता हूं।

2022 जब आजादी के 75 साल होंगे, तब देश के उन महापुरुषों जिन्होंने आजादी की जंग लड़ी थी, उनके सपनों का भारत बनाने के लिए हमने 75 लक्ष्य तय किये हैं। गांव, गरीब और किसान हमारे केंद्र में हैं। देश के नौजवान आने वाले 5 सालों में 2047 का भविष्य तय करने वाले हैं। देश के नौजवानों के लिए उस तरह का अवसर हों।