चिन्मयानंद मामले में किस बात का इंतजार कर रही सरकार: प्रियंका गांधी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

चिन्मयानंद मामले में किस बात का इंतजार कर रही सरकार: प्रियंका गांधी

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य की योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- उन्नाव बलात्कार मामले में भाजपा सरकार और पुलिस की लापरवाही और आरोपी को सरंक्षण दिए जाने का हश्र सबके


चिन्मयानंद मामले में किस बात का इंतजार कर रही सरकार: प्रियंका गांधी
लखनऊ। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य की योगी सरकार पर तंज कसा है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा- उन्नाव बलात्कार मामले में भाजपा सरकार और पुलिस की लापरवाही और आरोपी को सरंक्षण दिए जाने का हश्र सबके सामने है। अब भाजपा सरकार और उप्र पुलिस शाहजहांपुर मामले में वही दुहरा रही है। पीड़िता भय में है। लेकिन भाजपा सरकार पता नहीं किस चीज का इंतजार कर रही है।

शाहजहांपुर की लॉ कॉलेज की छात्रा ने चिन्मयानंद पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए है। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। पीड़िता एसआईटी के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष भी बयान दर्ज करा चुकी है। बावजूद इसके अभी तक चिन्मयानंद के खिलाफ न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही गिरफ्तारी।

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पीड़िता ने बुधवार को कहा था कि सरकार चाहती है, तो खुद को आग लगा लूंगी। पीड़िता ने पूरे मामले में एसआईटी पर लापरवाही का आरोप लगाया।