आखिर क्यों नहीं काट रहे ये 'जहरीले बिच्छू'

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

आखिर क्यों नहीं काट रहे ये 'जहरीले बिच्छू'

मुहम्मद फैज़ान, अमरोहा। सांप-बिच्छू का नाम आते ही लोगों के सामने 'मौत का मंजर' आ जाता है। क्या कभी आपने हाथों में बिच्छू को रखने की कल्पना की है? नहीं न, क्योंकि बिच्छू के काटते ही कुछ घंटो में मौत होना तय है। लेकिन हम आपको दिखाने जा रहे हैं एक ऐसी ज


आखिर क्यों नहीं काट रहे ये 'जहरीले बिच्छू'
मुहम्मद फैज़ान, अमरोहा। सांप-बिच्छू का नाम आते ही लोगों के सामने 'मौत का मंजर' आ जाता है। क्या कभी आपने हाथों में बिच्छू को रखने की कल्पना की है?

नहीं न, क्योंकि बिच्छू के काटते ही कुछ घंटो में मौत होना तय है। लेकिन हम आपको दिखाने जा रहे हैं एक ऐसी जगह जहां हज़ारों जहरीले बिच्छू होने के बाद भी वह आपको नहीं काटते।

अमरोहा में एक दरगाह है, जिसकी छतों, दीवारों और आस-पास के बगीचे के पेड़ों की जड़ों के पास से मिट्टी हटाने पर ढेरों बिच्छू निकलते हैं।

हकीकत की पड़ताल के लिए हम अमरोहा में इस दरगाह पर पहुंच गए। हम बातचीत कर ही रहे थे कि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर हम दंग रह गए। एक लड़की दरगाह परिसर में दाखिल हुई, जिसके हाथ-पैरों में जंजीरें डली थीं। लड़की आते ही कैमरे की तरफ मुखातिब हो गयी।
आखिर क्यों नहीं काट रहे ये 'जहरीले बिच्छू'

दरगाह के जिम्मेदारों का दावा है कि लोगों के ऊपर जिन्नात आ जाते हैं, जिनका यहां इलाज किया जाता है। दावा तो यह भी किया गया कि कैमरे के सामने जो बातें कही गईं वो लड़की नहीं, बल्कि वो जिन्न कह रहा है।
इसके बाद हमने वहां लोगों से बातचीत की तो सामने आया कि इस तरह के मामले यहां आम हैं।