राफेल मामले में जांच से क्यो घबरा रहे है मोदी: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

राफेल मामले में जांच से क्यो घबरा रहे है मोदी: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह

जसपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राफेल मामले में मोदी पर करारे प्रहार करते हुए कहा कि राफेल में घपला नहीं है तो मोदी सरकार जांच से क्यो घबरा रही है। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बारे में अन्र्गल बातें करने


राफेल मामले में जांच से क्यो घबरा रहे है मोदी: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंहजसपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राफेल मामले में मोदी पर करारे प्रहार करते हुए कहा कि राफेल में घपला नहीं है तो मोदी सरकार जांच से क्यो घबरा रही है। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बारे में अन्र्गल बातें करने पर कहा कि मोदी का शहादत से कोई रिश्ता नहीं है। षहादत का दर्द वहीं, समझता है जिसके घर शहादत हुई हो।

मंगलवार को काशीपुर में कांग्रेसी नेता चैधरी समरपाल एवं महेंद्र शर्मा की मौत पर शोक जताने के बाद जसपुर में विधायक आदेश चैहान के कार्यालय पर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा का चरित्र रहा है कि हर चुनाव में वह नारा देती है। २०१४ में नारे दिए,जुमले दिए लेकिन पांच साल तक कोई विकास की बात नहीं हुई। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राष्ट्रवाद की बात कही। जो दल भाजपा से अलग है,भाजपा उनको राष्ट्रवादी नहीं मानती है। भाजपा चाहती है कि देश से विपक्ष समूल नष्ट हो जाये।

कहा कि देश एवं प्रदेश की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि देश में यूपीए थ्री की सरकार बनने जा रही है। कहा कि राज्य की पांचों सीट कांग्रेस जीतेगी। उन्होंने कहा कि मोदी पूर्व पीएम राजीव गांधी की शहादत पर अन्र्गल बातें कर रहे है। इंदिरा, राजीव ने देश के लिए बलिदाल दिया। राहुल, सोनिया,प्रियंका गांधी शहादत का दर्द समझते है। इसका दर्द वहीं समझता है जिसके घर शहादत हुई हो।

आरोप लगाया कि पीएम मोदी निम्न स्तर पर बात कर सभी मर्यादाओं को तोड़ने का काम कर रहे है। इससे कांग्रेस में आक्रोश है। कांग्रेसी इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनता मोदी को विदा कर देगी।  प्रदेशाध्यक्ष ने कहा मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी। लेकिन राज्य में गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। गेंहू खरीद के लिए माकूल इंतजाम न होने पर किसान अपना गेंहू अन्य लोगों को बेचने को मजबूर है। किसानों के ऋण माफी की बात कही गई थी,सरकार उसे भी माफ नहीं कर पाई है। उन्होंने सरकार को पूरी तरह से फेल बताया। इस दौरान युवा नेता सर्वेश चैहान के जन्मदिन पर प्रदेश अध्यक्ष ने केक कटवाकर सर्वेश को खिलाया। तथा बधाई दी।

मौके पर विधायक आदेश चौहान,सोनू शर्मा,रवि डोगरा,मुकेश सिंह, गजेंद्र सिंह,डा.एमपी सिंह,डा. यूनूस चैधरी, सुखदेव सिंह, इख्तियार बब्लू, राजेंद्र बिट्टू,हाजी हमीद, भीष्म गहलोत, राहुल गहलोत, डा.शुभ, नईम प्रधान, हिमांशू, पंकज चैहान आदि मौजूद रहे।