चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की हत्या

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की हत्या

जगदलपुर। परपा थाना क्षेत्र से लगे ग्राम बड़ेबोदल में एक युवक ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी के चरित्र पर शक इस हत्याकांड की वजह बना। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। परपा थाना प्र


चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की हत्या
जगदलपुर। परपा थाना क्षेत्र से लगे ग्राम बड़ेबोदल में एक युवक ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी के चरित्र पर शक इस हत्याकांड की वजह बना। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
परपा थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास ने बताया कि बड़ेबोदल में रहने वाला सोनसिंह बघेल (45) किसानी का काम करता था। युवक को लगातार इस बात का शक था कि उसकी पत्नी का अफेयर किसी और के साथ चल रहा है। इस बात को लेकर दोनों के बीच आये दिन विवाद होता रहता था। कल रात भी पति और पत्नी के बीच इसी बात पर विवाद हो गया। आवेश में आकर सोनसिंग ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी।