मिस इंडिया मोस्ट पॉपुलर फेस 2018 की विनर रचना ने बनारस में की मोदी के विकास की तारीफ

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

मिस इंडिया मोस्ट पॉपुलर फेस 2018 की विनर रचना ने बनारस में की मोदी के विकास की तारीफ

मिस इंडिया मोस्ट पॉपुलर फेस 2018 का खिताब जितने वाली रचना सिंह रविवार की दोपहर बनारस पहुंची और श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना की। मिस इंडिया मोस्ट पापुलर फेस रचना ने विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ में दर्शन किया और सफलता की कामना की। दर्शन क


मिस इंडिया मोस्ट पॉपुलर फेस 2018 की विनर रचना ने बनारस में की मोदी के विकास की तारीफ
मिस इंडिया मोस्ट पॉपुलर फेस 2018 का खिताब जितने वाली रचना सिंह रविवार की दोपहर बनारस पहुंची और श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना की। मिस इंडिया मोस्ट पापुलर फेस रचना ने विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ में दर्शन किया और सफलता की कामना की।

दर्शन करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और कहा कि मुझ पर हमेशा बाबा का आशीर्वाद बना रहा है और हमेसा बने रहे। बाबा का आशीर्वाद हमेशा सभी पर बना रहे।।

इसके साथ ही रचना ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने व बनारस के सांसद बनने के बाद काशी में काम दिख रहा है। साफ-सफाई दिख रही स्वच्छता नजर आ रही है। मैंने यही से अपनी पूरी पढाई कम्प्लीट की। तब से अब में काफी बदलाव दिख रहा है।