महिला ने लगाया पति पर जान से मारने का आरोप

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

महिला ने लगाया पति पर जान से मारने का आरोप

रुद्रपुर। रंपुरा निवासी महिला ने पति पर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक रंपुरा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में क


महिला ने लगाया पति पर जान से मारने का आरोप
रुद्रपुर।  रंपुरा निवासी महिला ने पति पर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक रंपुरा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी को 11 साल हो चुके हैं।

बताया कि पति नशे का आदी है और नशे का कारोबार भी करता है। आर्थिक संकट आने पर उसने सिडकुल की एक कंपनी में काम शुरू किया तो पति उसके वेतन पर भी नजर रखने लगा। आरोप है कि बीते बुधवार को एक बार फिर उसने पति का विरोध किया तो उसने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भागी। कहा कि उसके दो छोटे बच्चे हैं। पीडि़ता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।