रेप का आरोप लगा केस वापस लेने के लिए महिला ने मांगे 30 लाख

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

रेप का आरोप लगा केस वापस लेने के लिए महिला ने मांगे 30 लाख

जयपुर। हनीट्रैप के एक मामले जयपुर पुलिस ने एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। इन्होंने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था और वापस लेने के लिए लाखों रुपए की डिमांड मांग रहे थे। पुलिस ने दोनों को पांच लाख रुपए लेते हुए गिरफ्तार


रेप का आरोप लगा केस वापस लेने के लिए महिला ने मांगे 30 लाख
जयपुर। हनीट्रैप के एक मामले जयपुर पुलिस ने एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। इन्होंने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था और वापस लेने के लिए लाखों रुपए की डिमांड मांग रहे थे। पुलिस ने दोनों को पांच लाख रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस उपायुक्त पश्चिम विकास शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई महिला ने 2 अगस्त को जोगेंद्र सिंह के साथ आकर महिला थाने में चैमूं के दो लोगों के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था।

मामला दर्ज होने के बाद महिला के बयान लेकर उसका मेडिकल करवाया गया। इसी बीच आरोपी महिला और जोगेंद्र सिंह ने दोनों आरोपियों से रुपए लेकर बयान बदलवाने का सौदा किया।

मामला 30 लाख रुपए में तय हुआ। पीड़ितों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। गुरुवार को महिला के कोर्ट बयान होने वाले थे। महिला और जोगेन्द्र ने बयान से पहले रुपए देने का दबाव बनाया और पीड़ितों को रुपए लेकर सीकर के नीमकाथान बुलाया।

वहां पुलिस ने पीड़ितों से पांच लाख रुपए लेते हुए इस महिला और जोगेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जोगेन्द्र झुंझुनूं के सिंघाना का रहने वाला है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।