महिला ने तीन बच्चों के साथ जहर खाया, मां-बेटे की मौत
मुजफ्फरनगर। पति के घर से जाते ही एक महिला ने कल रात तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। जहर के तीव्र असर से महिला तथा एक लड़के की मौत हो गई जबकि दो लड़कियों को मेरठ रेफर किया है। मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र केमोहल्ला किदवई नगर में कल रात एक महिला ने तीन म
मुजफ्फरनगर। पति के घर से जाते ही एक महिला ने कल रात तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। जहर के तीव्र असर से महिला तथा एक लड़के की मौत हो गई जबकि दो लड़कियों को मेरठ रेफर किया है। मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र केमोहल्ला किदवई नगर में कल रात एक महिला ने तीन मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया। प
ता चलने पर पड़ोसी सभी को जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने तीन वर्षीय बालक को मृत घोषित कर दिया। मेरठ ले जाते समय महिला ने भी दम तोड़ दिया। दो बेटियों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर में 30 वर्षीय गुलशन पत्नी राशिद ने पांच वर्षीय पुत्री इकरा, चार वर्षीय अरीवा व तीन वर्षीय पुत्र रेहान के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।
उसके पड़ोस में रहने वाली समरजहां को पता चला तो लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने रेहान को मृत घोषित कर दिया। महिला व दो बेटियों को मेरठ रेफर कर दिया गया। रास्ते में गुलशन की भी मौत हो गई। दोनों बेटियों को मेरठ में भर्ती कराया गया है। सूचना पर शहर कोतवाल अनिल कपरवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
कोतवाल ने बताया कि जहर खाने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। महिला का पति शादी -ब्याह में तंदूर पर रोटी बनाने का काम करता है। जिस समय महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खाया उसका पति गांव सुजड़ू में एक समारोह में काम करने गया था। तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है।