पारिवारिक कलह के चलते महिला ने किया कीटनाशक का सेवन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

पारिवारिक कलह के चलते महिला ने किया कीटनाशक का सेवन

रुडकी। लक्सर के गांव में पारिवारिक कलह के चलते महिला ने कीटनाशक दवा गटक ली। दवा के असर से महिला की तबीयत बिगड़ी तो परिवार के लोग उसे एक नर्सिंग होम ले गए, जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने घटना की जानका


पारिवारिक कलह के चलते महिला ने किया कीटनाशक का सेवन
रुडकी। लक्सर के गांव में पारिवारिक कलह के चलते महिला ने कीटनाशक दवा गटक ली। दवा के असर से महिला की तबीयत बिगड़ी तो परिवार के लोग उसे एक नर्सिंग होम ले गए, जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने घटना की जानकारी ले रही है।

लक्सर कोतवाली की सुल्तानपुर चौकी के एक गांव की विवाहित महिला का अपनी ससुराल के लोगों से किसी बात को लेकर रविवार सुबह विवाद हो गया। बाद में विवाद के कारण नाराज महिला ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। दवा पीने के कुछ ही देर बाद महिला की तबीयत बिगडऩी शुरू हुई तो परिवार के लोगों को जानकारी हुई। इसके बाद वे महिला का लेकर तुरंत सुल्तानपुर पहुंचे और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

अस्पताल के डॉक्टर अभी तक महिला की हालत खतरे में मानकर इलाज करने में जुटे हुए हैं। उधर, महिला के कीटनाशक दवा पीने की सूचना पर सुल्तानपुर चौकी की पुलिस भी अस्पताल पहुंची, पर महिला की स्थिति ठीक न होने के कारण उसके बयान दर्ज नहीं कर पाई। चौकी प्रभारी नंदकिशोर ग्वाड़ी ने बताया कि महिला के परिवार के लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली गई है। महिला का इलाज कर रहे अस्पताल के डॉक्टरों से भी बात करके मामले का पता लगाया जा रहा है।