देवर और ससुर से परेशान महिला ने किया सुसाइड

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

देवर और ससुर से परेशान महिला ने किया सुसाइड

नई दिल्ली। होशियारपुर जिले के गांव भट्टियां राजपूतां में महिला ऋतु बाला पत्नी सुखविंदर सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने ऋतु के देवर व ससुर पर मामला दर्ज किया है। ऋतु ने आत्महत्या करने से एक अपनी वीडियो बनाई थी, जिसमें मौत के लिए ससुर व देव


देवर और ससुर से परेशान महिला ने किया सुसाइड
नई दिल्ली। होशियारपुर जिले के गांव भट्टियां राजपूतां में महिला ऋतु बाला पत्नी सुखविंदर सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने ऋतु के देवर व ससुर पर मामला दर्ज किया है।

ऋतु ने आत्महत्या करने से एक अपनी वीडियो बनाई थी, जिसमें मौत के लिए ससुर व देवर को जिम्मेदार बताया है।

पुलिस को दी शिकायत में ऋतु के भाई गुरदियाल सिंह पुत्र दीप राज गांव निवासी फत्तू बरकत भैणी मियाँं खां (गुरदासपुर) ने बताया कि उसका जीजा सुखविंदर सिंह मुकेरियां में सर्विस स्टेशन का काम करता है। उनका तीन साल का बेटा है। उसकी बहन ऋतु अपने पति के साथ ठीक-ठाक रह रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने बताया कि बहन का देवर शैली और ससुर प्रेम सिंह बिना बात के उसे तंग परेशान करते थे। वह उसे फोन करके बताती थी कि उसका देवर व ससुर उसे तंग परेशान करते रहते है, जिस पर वह उसे समझा देता था कि कुछ दिनों में सब ठीक हो जाएगा।


गुरुवार शाम करीब 6 बजे ऋतु के देवर शैली का फोन आया कि ऋतु ने जहर खा लिया है। उसके बाद वह अपने पिता दीप राज व माता कांता देवी को साथ लेकर सिविल अस्पताल मुकेरियां पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने फस्ट एड देकर ऋतु को जालंधर रेफर कर दिया। रास्ते में जालंधर जाते समय ऋतु बाला की मृत्यु हो गई। मृतका का शव बीती रात करीब 10 बजे सिविल अस्पताल के शव घर में रखवा दिया था।