2 बेटियों को जहर देकर महिला ने दी जान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

2 बेटियों को जहर देकर महिला ने दी जान

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 30 वर्षीय एक महिला ने अपने दो मासूम बेटियों को जहर दे दिया और बाद में खुदकुशी कर ली। घटना के बाद एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। जबकि, एक अन्य अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। यह घटना शनिवार को जवाहर थाना क्षेत्र में ह


2 बेटियों को जहर देकर महिला ने दी जान
महाराष्ट्र के पालघर जिले में 30 वर्षीय एक महिला ने अपने दो मासूम बेटियों को  जहर दे दिया और बाद में खुदकुशी कर ली।  घटना के बाद एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। जबकि, एक अन्य अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। यह घटना शनिवार को जवाहर थाना क्षेत्र में हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाना अधिकारी ने सोमवार को बताया कि  रुक्साना डांडवा की चार बेटी थी।  पिछले महीने उसके पति ने भी खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद से ही महिला अवसाद में थी। शनिवार को जब उसकी दो बड़ी बेटी स्कूल चली गई, तब महिला ने अपने दो अन्य बच्चे को जहर मिला हुआ खाना दिया।

बाद में खुद भी उसे खा लिया। अधिकारी ने बताया कि जहर मिला खाना खाने से महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी दीपाली की मौत हो गई। जबकि आठ महीने की अन्य बच्ची बच गई। उसका स्थानीय अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। दो अन्य बच्चों को उनके दादा-दादी के निगरानी में रखा गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।