महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

रुडकी। मायके आई महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। परिजनों को सूचना मिली कि उसे दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू


महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता
रुडकी। मायके आई महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। परिजनों को सूचना मिली कि उसे दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक के युवती का विवाह करीब आठ वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव में हुआ था। महिला की मां द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई जिसमें बताया गया कि 15 अगस्त को रक्षाबंधन पर उसकी पुत्री अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए आई थी।

17 अगस्त की शाम करीब चार बजे वह लापता हुई। मां ने उसे गांव से बाहर लाकर एक टेंपो में बैठा दिया जो कि मंगलौर जा रहा था। जहां से उसे मुजफ्फरनगर के लिए बस पकडऩी थी। देर शाम तक जब वह अपनी ससुराल नहीं पहुंची तो उसके ससुराल वालों ने मायके से जानकारी ली। मायके और ससुराल वाले दोनों ही परेशान हो गए। उन्होंने उसको तलाश करना शुरू किया।

काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग उनके हाथ नहीं लगा। बाद में उन्हें कुछ ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री को शामली निवासी दो भाइयों के साथ देखा गया है। वह इससे पहले भी गांव में देखे गए थे। जिसके बाद महिला की मां ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद दीपक और उसके भाई निवासी ग्राम मंडावली जनपद शामली उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उसके भाई के नाम की जानकारी पुलिस जुटा रही है। कार्यवाहक कोतवाल महेंद्र चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।