मोबाइल से बात करने की धुन में सांप पर जा बैठी महिला...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

मोबाइल से बात करने की धुन में सांप पर जा बैठी महिला...

गोरखपुर। विदेश में रह रहे पति से मोबाइल फोन पर बात करने की धुन में महिला को यह अहसास नहीं रहा कि उसके बिस्तर पर करैत सांप का जोड़ा बैठा हुआ है। वह जैसे ही बिस्तर पर बैठी वहां लिपटे सांप के जोड़े ने उसे डंस लिया। महिला की अस्पताल में मौत हो गई। गगहा


मोबाइल से बात करने की धुन में सांप पर जा बैठी महिला...
गोरखपुर। विदेश में रह रहे पति से मोबाइल फोन पर बात करने की धुन में महिला को यह अहसास नहीं रहा कि उसके बिस्तर पर करैत सांप का जोड़ा बैठा हुआ है। वह जैसे ही बिस्तर पर बैठी वहां लिपटे सांप के जोड़े ने उसे डंस लिया। महिला की अस्पताल में मौत हो गई।

गगहा क्षेत्र के ग्राम रियांव निवासी जयसिंह यादव थाईलैंड रहते हैं। उन्होंने रात में पत्नी गीता को फोन किया, फोन पर पति से बात करने में मशगूल गीता बिस्तर पर लिपटे दोनों सांपों पर अनजाने में बैठ गई। एक दूसरे से लिपटे नर-मादा करैत ने उन्हें डंस लिया। दोहरीघाट अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
-सांकेतिक तस्वीर