महिला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

महिला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या

रुडकी। कलियर में एक महिला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। पति समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए


महिला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या
रुडकी। कलियर में एक महिला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। पति समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

कलियर निवासी 22 वर्षीय तैयब्बा का निकाह दो वर्ष पूर्व कलियर थाना क्षेत्र के ही रहमतपुर गांव निवासी तौफीक के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष और महिला के बीच अनबन चल रही थी। महिला के पिता शेर अली के अनुसार ससुराल के लोग अक्सर दहेज के लिए उसे प्रताडि़त करते थे। इसके बाद कुछ दिनों पहले तैयब्बा अपने मायके आ गई थी।

दो दिन पूर्व जिम्मेदार लोगों के बीच वार्ता के बाद एक बार फिर तैयब्बा को उसकी ससुराल भेजा गया। बुधवार को किसी का उनके पास फोन आया कि तैयब्बा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब मायके पक्ष के लोग पहुंचे तब तक ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो चुके थे। महिला का शव वहीं पड़ा था। उसके गले पर रस्सी से खींचने के निशान थे। सूचना पुलिस को दी गई। सीओ चंदन सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष अजय सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता की ओर से पति समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।

महिला का पति और उसके भाई अभी फरार हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।