रेप का विरोध करने पर महिला को जहर देकर मार डाला

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

रेप का विरोध करने पर महिला को जहर देकर मार डाला

मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में शुक्रवार को रेप में नाकाम होने पर चार युवकों ने एक महिला को जहर पिला दिया। देर रात अस्पताल में महिला की मौत हो गई। महिला के पति ने गांव के ही चार लोगों पर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी की वीडि


रेप का विरोध करने पर महिला को जहर देकर मार डाला
मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में शुक्रवार को रेप में नाकाम होने पर चार युवकों ने एक महिला को जहर पिला दिया। देर रात अस्पताल में महिला की मौत हो गई। महिला के पति ने गांव के ही चार लोगों पर आरोप लगाया है।

उसका कहना है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी की वीडियो क्लिपिंग भी बनाई है। वो उसे ब्लैकमेल करना चाह रहे थे। पत्नी के विरोध करने पर उसे जहर देकर मार डाला।

वहीं, पति की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि महिला ने जहर खाया है।

शुक्रवार शाम को महिला (40) घर में अकेली थी। उसका पति दोपहर में सत्संग के आयोजन में गया हआ था। महिला की एक बेटी की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा (15) अपनी बुआ के यहां मथुरा और छोटा बेटा (7)  गांव में खेल रहा था। आरोप है कि तभी गांव के चार लोग घर में घुस आए और महिला से जबरदस्ती करने लगे।