महिला का बुर्का खींचा, फिर छेड़छाड़...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

महिला का बुर्का खींचा, फिर छेड़छाड़...

लखनऊ। सहारनपुर जनपद में गुरुवार को सड़क पर जा रही महिला का बुर्का एक युवक ने खींच लिया। महिला के शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध उचित क


महिला का बुर्का खींचा, फिर छेड़छाड़...
लखनऊ। सहारनपुर जनपद में गुरुवार को सड़क पर जा रही महिला का बुर्का एक युवक ने खींच लिया। महिला के शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर गुस्साए लोगों को समझाकर शांत किया। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार महिला गुरुवार को दारुल उलूम चौक के समीप मुस्लिम फंड से पैसे निकालने के लिए गई थी।

वहां से लौटते समय जब वह इस्लामिया बाजार स्थित सरसटा चौक पर पहुंची तो वहां बैठे एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और उसका बुर्का खींच लिया।

विरोध करने पर उस व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट भी की। महिला के शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपी व्यक्ति के दूसरे वर्ग का होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम महेंद्र पुत्र पिरथी निवासी फतेहाबाद थाना सिरसा हरियाणा बताया।

हालांकि इस मामले में पीड़ित महिला की तरफ से तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने अपनी ओर से छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस घटना से एक वर्ग के लोगों में रोष बना हुआ है।