सामाजिक बुराईयों पर जमकर बोली महिलायें

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

सामाजिक बुराईयों पर जमकर बोली महिलायें

जसपुर। पीएस क्लब एवं आर्य समाज की पहल पर आयोजित कार्यक्रम चलो ज्ञान का दीप जलाये में महिलायें, सामाजिक मुददों पर जमकर बोली। उन्होंने सामाजिक बुराईयों को दूर करने पर सहयोग करने की अपील की। यहॉ आर्य समाज के सभागार में आयोजित महाजागरण का शुभारंभ मिथलेश


सामाजिक बुराईयों पर जमकर बोली महिलायें
जसपुर। पीएस क्लब एवं आर्य समाज की पहल पर आयोजित कार्यक्रम चलो ज्ञान का दीप जलाये में महिलायें, सामाजिक मुददों पर जमकर बोली। उन्होंने सामाजिक बुराईयों को दूर करने पर सहयोग करने की अपील की। 
यहॉ आर्य समाज के सभागार में आयोजित महाजागरण का शुभारंभ मिथलेश चैहान, प्रभाष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। रेखा राजपूत ने यातायात के नियमों को अपनाने पर अपने विचार रखे।

नसरीन जहाँ ने ब्रेस्ट केंसर पर महिलाओं को जागरूक किया।  विनीता चैहान ने नशा, बबिता अग्रवाल ने मानसिक अवसाद को दूर करने की सलाह दी। विजया चैधरी ने पुलिस एवं पब्लिक के आपसी तालमेल विषय पर बात कही। साथ ही कन्या भू्रण हत्या, दहेज प्रथा से दूर रहने को कहा गया।

कार्यक्रम में पुलिस कर्मियो समेत कई लोगों को को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन संजय कुमार राजपूत ने किया। यहॉ विनोद गोयल, शशिकला गोयल, रीना चैहान, सुधा रानी,सरोज पुष्कर, हेमा वर्मा, हेमा गहलौत, सुभाष मित्तल आदि मौजूूद रहे।

अपराधियों के वाहनों के नंबर नोट करने का डेमो दिया 
जसपुर। महिला उपनिरीक्षक भूमिका पांडेय सिपाही रामेश्वर,प्रदीप के समक्ष वाहनों का एक्सीडेंट होने,चैन खींचने के बाद गाड़ियों के नंबर कैसे नोट करे विषय पर तत्काल क्या करे। महिलाओं ने इसका डेमो करके दिखाया। महिलाओं को पीस क्लब ने पुरूस्कार एवं प्रमाण देकर सम्मानित किया।