युवक ने लड़की के साथ किया स्टंट, वीडियो देख पुलिस ने किया गिरफ्तार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

युवक ने लड़की के साथ किया स्टंट, वीडियो देख पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल दहला देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का और लड़की खतरनाक स्पीड से स्कूटी चलाते और आम सड़क पर स्टंट करता नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस हरकत में आई और सड़क पर इस तरह स्टंट करने वाले लड़के को


युवक ने लड़की के साथ किया स्टंट, वीडियो देख पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल दहला देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का और लड़की खतरनाक स्पीड से स्कूटी चलाते और आम सड़क पर स्टंट करता नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस हरकत में आई और सड़क पर इस तरह स्टंट करने वाले लड़के को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस तरह चलती सड़क पर स्टंट करने वाले इस लड़के का नाम नूर अहमद है। नूर के पिता ऑटो-रिक्शा चलाते हैं। नूर के पास कोई बाइक नहीं है। वह अक्सर अपने दोस्तों की बाइक और स्कूटी पर स्टट की प्रैक्टिस करता है।

वायरल वीडियो में नूर शहर की देवनहल्ली-नंदी हिल रोड पर स्कूटी पर स्टंट करता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस लड़के की गाड़ी की पिछली सीट पर एक लड़की बैठी है, जो लड़के के साथ बेखौफ हवा में उसके साथ स्टट कर रही हैं। स्टंट का ये वीडियो बेंगलुरु के एक लोकल चैनल Tv9 Kannada पर दिखाया गया। इसके वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया।


पूछताछ में लड़के ने बताया कि बाइक पर अपना कंट्रोल दिखाने और टिकटॉक ऐप के लिए वीडियो बनाता है। उसकी स्कूटर पर पीछे बैठी युवती के बारे में पूछने पर उसने बताया कि, वह लड़की को नहीं जानता है, उसकी राइडिंग देख वो उसके साथ राइड के लिए तैयार हो गई और स्कूर पर पीछे बैठ गई।

इस पूरे वीडियो को नूर के दोस्तों ने शूट किया है, जिन्हें पुलिस ने समझाइश दी है। बताते चलें कि, यह कोई पहला वाक्या नहीं है जब किसी युवा ने फेमस होने के लिए आम सड़क पर इस तरह से स्टंटबाजी की हो। अपनी जान को खतरे में डालकर अक्सर कई युवा बिना हेलमेट के ऐसे खतरनाक स्टंट करते रहते हैं।