संदिग्ध हालात में युवक फांसी पर लटका मिला

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

संदिग्ध हालात में युवक फांसी पर लटका मिला

जौनपुर। शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर फाइनेन्स कम्पनी में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बीती रात फांसी लगा लिया। सुबह खाना बनाने वाली के माध्यम से लोगों को जानकारी हुई। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचन


संदिग्ध हालात में युवक फांसी पर लटका मिला
जौनपुर।  शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर फाइनेन्स कम्पनी में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बीती रात फांसी लगा लिया। सुबह खाना बनाने वाली के माध्यम से लोगों को जानकारी हुई। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों को खबर देने के बाद दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। देखा तो युवक का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

बताते है कि अम्बेडकरनगर जिले के दहेवा गांव निवासी 32 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार मिश्र पुत्र नववेश्वर मिश्र जौनपुर शहर में संचालित श्रीराम फाइनेन्स कम्पनी में काम करता था। नवम्बर में ही उसने साथ में ही काम करने वाली एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन पहले पत्नी मायके गयी थी। घर पर वह अकेले था। खाना बनाने के लिए एक नौकरानी रखा था। वह सुबह शाम आकर खाना बनाकर चली जाती थी।

रोज की तरह काम करने वाली बाई सुबह खाना बनाने के लिए पहुंची और दरवाजा खटखटाने लगी। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी अंदर से न ही आवाज आयी और न ही दरवाजा खुला। परेशान होकर काम करने वाली बाई न आस-पास के लोगों से बात की। लोगों ने फौरन सौ नम्बर को फोन किया।

पुलिस मौके पर पहुंच गयी। लोग जब दरवाजा खोलकर अंदर गए तो देखा कि विपिन मिश्र का षव फांसी के फंदे से लटक रहा था। मुंह व नाक से खून भी निकला था। परिवार के लोग भी कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों के समझ में नहीं आ रहा है कि फांसी क्यों लगाया। पुलिस भी अभी स्पष्ट नहीं बता पा रही है कि क्यों मौत को गले लगाया।