चोरी के शक में युवक की भीड़ ने पिटाई, मौत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

चोरी के शक में युवक की भीड़ ने पिटाई, मौत

नई दिल्ली। दिल्ली में चोर होने के संदेह पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। यह घटना गुरुवार की देर रात हुई जब पीडि़त एक घर में घुस रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने उसे चोर


चोरी के शक में युवक की भीड़ ने पिटाई, मौतनई दिल्ली। दिल्ली में चोर होने के संदेह पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। यह घटना गुरुवार की देर रात हुई जब पीडि़त एक घर में घुस रहा था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने उसे चोर समझ कर पकड़ लिया और उसकी बेहोश होने तक पिटाई कर दी। जिसके बाद बेहोशी की हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं एक अन्य को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।