रोज़ाना सुबह खाली पेट जरूर पीएं एक गिलास पानी, होंगे ये फायदे...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

रोज़ाना सुबह खाली पेट जरूर पीएं एक गिलास पानी, होंगे ये फायदे...

नई दिल्ली। सुबह उठने के बाद आप सबसे पहले क्या करते हैं? चाय या कॉफी पीते हैं? तो अब इस आदत को बदल दीजिए और रोज सुबह उठने के बाद खाली पेट सबसे पहले एक गिलास पानी पीजिए। पानी हमारे शरीर के लिए जरूरी है इसलिए आप दिनभर तो इसे पीते ही हैं। मगर सुबह उठने


रोज़ाना सुबह खाली पेट जरूर पीएं एक गिलास पानी, होंगे ये फायदे...नई दिल्ली। सुबह उठने के बाद आप सबसे पहले क्या करते हैं? चाय या कॉफी पीते हैं? तो अब इस आदत को बदल दीजिए और रोज सुबह उठने के बाद खाली पेट सबसे पहले एक गिलास पानी पीजिए।

पानी हमारे शरीर के लिए जरूरी है इसलिए आप दिनभर तो इसे पीते ही हैं। मगर सुबह उठने के बाद खाली पेट पानी पीने के कई फायदे हैं।

अगर आपके सीने में जलन होती है या पेट में एसिडिटी की शिकायत रहती है, तो सुबह खाली पेट एक गिलास पानी पीना आपके शरीर के लिए वरदान है।

दरअसल रात में सोते समय हमारा शरीर हाइड्रोक्लोरिक एसिड रिलीज करता है। सीने में जलन या एसिडिटी की समस्या आमतौर पर पेट में एसिड का लेवल बढ़ जाने के कारण होती है। पानी पीने से सीने में जलन की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

एक गिलास गुनगुना पानी पीना आपकी कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म कर देगा। रोज सुबह उठकर खाली पेट एक बड़ा गिलास गुनगुना पानी पी लीजिए, बस आपको मल त्याग में कोई परेशानी नहीं होगी और पेट भी पूरी तरह साफ होगा।