एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति को शख्स ने फेसबुक पर भेजा अश्लील मैसेज, पुलिस से मांगी मदद!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति को शख्स ने फेसबुक पर भेजा अश्लील मैसेज, पुलिस से मांगी मदद!

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ में नजर आने वाली अभिनेत्री और सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल में ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट शेयर कर मुंबई पुलिस से मदद मांगी है। दरअसल, अभिनेत्री को एक शख्स फेसबुक अकाउंट पर अश्लील मै


एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति को शख्स ने फेसबुक पर भेजा अश्लील मैसेज, पुलिस से मांगी मदद!
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ में नजर आने वाली अभिनेत्री और सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल में ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट शेयर कर मुंबई पुलिस से मदद मांगी है। दरअसल, अभिनेत्री को एक शख्स फेसबुक अकाउंट पर अश्लील मैसेज कर रहा था। जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस से मदद मांगी। सुचित्रा ने इस भद्दे मैसेज का स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर पर शेयर किया है।

अश्लील मैसेज के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने लिखा, ‘जब कोई दावा करे कि वह नैशनल क्राइम प्रिवेंशनि काउंसिल के लिए काम करता है और इस तरह किसी महिला के साथ छेड़खानी करता है। मुंबई पुलिस इस ध्यान दें, यह मेसेज मुझे फेसबुक पर भेजा गया है।’

उनके ट्वीट करते ही मुंबई पुलिस ने सुचित्रा की शिकायत पर तुरंत रिप्लाई किया और केस को अपने सोशल मीडिया सेल और साइबर पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया। मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया कि हमने आपको फॉलो किया है। प्लीज अपनी कॉन्टेक्ट डिटेल्स हमें मैसेज में भेज दें।