रोमांटिक थ्रिलर में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी?

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

रोमांटिक थ्रिलर में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी?

पहले ऐसी खबरें थीं कि मोहित सूरी की अगली फिल्म में कृति सेनन को कास्ट जा रहा है। हालांकि, अब इस प्रॉजेक्ट से दिशा पाटनी का नाम जुड़ गया है। दरअसल, इस रोमांटिक ऐक्शन-थ्रिलर में अब आदित्य रॉय कपूर के ऑपोजिट दिशा को कास्ट किए जाने की बात चल रही है। यह


रोमांटिक थ्रिलर में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी?पहले ऐसी खबरें थीं कि मोहित सूरी की अगली फिल्म में कृति सेनन को कास्ट जा रहा है। हालांकि, अब इस प्रॉजेक्ट से दिशा पाटनी का नाम जुड़ गया है।
दरअसल, इस रोमांटिक ऐक्शन-थ्रिलर में अब आदित्य रॉय कपूर के ऑपोजिट दिशा को कास्ट किए जाने की बात चल रही है। यह पहला मौका होगा जब दोनों की जोड़ी किसी फिल्म में नजर आएगी।
इस प्रॉजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, मुंबई में एक बड़ा सेट लगाया जा रहा है। आने वाले कुछ महीनों में फिल्म फ्लोर पर जाएगी। इससे पहले मार्च 2018 में बातचीत के दौरान ऐक्ट्रेस ने मोहित सूरी के साथ काम करने की खबर को खारिज कर दिया था।
उधर, जब मोहित ने और ऐक्टर्स के कास्ट के साथ जुडऩे की बात कही थी तो आदित्य और उनके बीच अनबन की भी चर्चा होने लगी थी। हालांकि, बाद में डायरेक्टर ने इन बातों से इनकार कर दिया था।
इस फिल्म से आदित्य और मोहित की जोड़ी फिर से दर्शकों के बीच होगी। इससे पहले दोनों ने 2013 में आई लव स्टोरी आशिकी 2 में काम किया था। डायरेक्टर सूरी के साथ दिशा की यह पहली फिल्म होगी।