मां बनने की खबरों पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

मां बनने की खबरों पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी

दीपिका पादुकोण इस वक्त बॉलिवुड की टॉप ऐक्ट्रेसस में से एक हैं। बॉलिवुड में अपना करियर शुरू करने के बाद से दीपिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह लगातार सफतला की सीढ़ियां चढ़ती रहीं। हाल ही में रणवीर सिंह के साथ उनकी शादी भी काफी चर्चा में रही। रण


मां बनने की खबरों पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पीदीपिका पादुकोण इस वक्त बॉलिवुड की टॉप ऐक्ट्रेसस में से एक हैं। बॉलिवुड में अपना करियर शुरू करने के बाद से दीपिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह लगातार सफतला की सीढ़ियां चढ़ती रहीं। हाल ही में रणवीर सिंह के साथ उनकी शादी भी काफी चर्चा में रही।

रणवीर और दीपिका की जोड़ी को फैन्स सिल्वर स्क्रीन के अलावा रियल लाइफ में भी काफी पसंद करते हैं। शादी के बाद दीपिका के प्रेग्नेंट होने की भी अफवाह खूब उड़ी। अब एक इंटरव्यू में दीपिका ने प्रेग्नेंसी के दबाव के बारे में बात की।

एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने अपने बारे में ऐसी सभी खबरों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि वह कभी न कभी मां बनेंगी। उन्होंने कहा कि किसी महिला या कपल पर पैरंट बनने का दबाव डालना ठीक नहीं है। दीपिका ने आगे कहा कि जिस दिन महिलाओं से मां बनने पर सवाल करना छोड़ दिया जाएगा उस दिन हम वास्तव में कोई बदलाव लाएंगे।

बता दें कि पिछले साल 14-15 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में शादी की थी। उनकी शादी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इसके बाद कपल ने भारत आकर अपने दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया था।