इस एक्टर की दीवानी थी दिशा पटानी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

इस एक्टर की दीवानी थी दिशा पटानी

एक्ट्रेस दिशा पटानी का आज बर्थडे है। एक्ट्रेस आज 27 साल की हो गई हैं। दिशा देश की सबसे यंग और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्हें इंडस्ट्री में आए अभी कुछ ही साल हुए हैं और काफी कम वक्त में दिशा ने फैंस के बीच अपनी एक खास पहचान बना ली। एक्ट्रे


इस एक्टर की दीवानी थी दिशा पटानी
एक्ट्रेस दिशा पटानी का आज बर्थडे है। एक्ट्रेस आज 27 साल की हो गई हैं। दिशा देश की सबसे यंग और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्हें इंडस्ट्री में आए अभी कुछ ही साल हुए हैं और काफी कम वक्त में दिशा ने फैंस के बीच अपनी एक खास पहचान बना ली। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन उनका यह फिल्मी सफर आसान नहीं था।

 बरेली में पली बड़ी दिशा मुंबई सिर्फ 500 रुपए लेकर आई थीं। दिशा ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में बताया था, मैं अकेली रहती थी और काम करती थी लेकिन कभी भी परिवार से मदद नहीं मांगी।' आज दिशा का मुंबई के बांद्रा में अपना घर है। उन्होंने ये नया अपार्टमेंट 2017 में खुद को गिफ्ट दिया था।

दिशा के इस घर का नाम 'लिटिल हट' है। इसकी कीमत 5 करोड़ है। इसके अलावा एक शो में दिशा ने बताया था, 'जब मैं छोटी थी, इस समय नए-नए टेलीफोन आए थे। मैं और मेरी बहन, साथ में बैठ के कुछ रैंडम नंबर्स को डायल करते थे और हम सिर्फ यही कहते थे 'हाय, मैं फ्लां-फ्लां बात कर रही हूं।'

बता दें दिशा पाटनी एक बेहतरीन डांसर हैं। रणबीर कपूर दिशा के सबसे बड़े क्रश थे। दिशा रोजाना स्कूल जाते समय अपनी स्कूटी से उसी रास्ते से निकलती थीं जहां रणबीर के पोस्टर लगे थे। उस पोस्टर को वह तब तक मुड़- मुड़कर देखती थीं जब तक वो आंखों से ओझल ना हो जाए। इसी चक्कर में कई बार उनके एक्सीडेंट होते-होते बचे।