बंद होने जा रहा एकता कपूर का सीरियल ‘कयामत की रात’

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

बंद होने जा रहा एकता कपूर का सीरियल ‘कयामत की रात’

टीवी क्वीन एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल ‘कयामत की रात’ के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। बता दें कि एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और विवेक दहिया स्टारर ये सीरियल अब बंद होने जा रहा है। खबर हैं कि एकता का ये शो अगले महीने ऑफएयर हो जाएगा। हाल ही में सीरियल के आखि


बंद होने जा रहा एकता कपूर का सीरियल ‘कयामत की रात’टीवी क्वीन एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल ‘कयामत की रात’ के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। बता दें कि एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और विवेक दहिया स्टारर ये सीरियल अब बंद होने जा रहा है। खबर हैं कि एकता का ये शो अगले महीने ऑफएयर हो जाएगा। हाल ही में सीरियल के आखिरी एपिसोड के बारे में भी बताया गया है।

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और विवेक का टीवी शो ‘कयामत की रात’ की बात करें तो शो 23 जून 2018 को शुरू हुआ था। शो के किरदार तांत्रिक कालासुर का किरदार निभा रहे एक्टर निर्भय वाधवा को लेकर काफी विवाद हुआ जिसके कारण शो ने खूब सुर्खियां बटोरा थी। कहा जा रहा था की निर्भय के नखरों के कारण उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। जिसके बाद सीरियल में एक नई इवल कैरेक्टर की एंट्री हुई। लेकिन शो की टीआर गिरती ही जा रही हैं।

खबरों के मुताबिक, सीरियल ‘कयामत की रात’ को नया टीवी शो ‘दिव्य- दृष्टि’ से रिप्लेस किया जाएगा। कुछ दिनों पहले ही इस शो का प्रोमो रिलीज किया गया है। नए टीवी शो ‘दिव्य- दृष्टि’ के स्टार की बात करें तो सीरियल में सना सैय्यद, संगीता घोष और मानसी श्रीवास्तव मुख्य किरदार में हैं। फिल्म की कहानी एक लड़की के बारे में जिसके अंदर कभी-कभी दिव्य शक्तियां आ जाती हैं। खैर ये देखना दिलचस्प होगा कि शो दिव्य दृष्टि कयामत की रात की तरह दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल होगा या नहीं।