ऐसा लगा, वह आंखों से मेरा रेप कर रहा है: ईशा गुप्ता

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

ऐसा लगा, वह आंखों से मेरा रेप कर रहा है: ईशा गुप्ता

एक दिन पहले ही ईशा गुप्ता की फिल्म 'वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड' रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर नजर आ रहे हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद ईशा अपने दोस्तों के साथ ड्रिंक्स पर गई थीं लेकिन उनका यह फन टाइम कुछ अच्छा नहीं रहा। उन्होंने अपना एक


ऐसा लगा, वह आंखों से मेरा रेप कर रहा है: ईशा गुप्ता
एक दिन पहले ही ईशा गुप्ता की फिल्म 'वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड' रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर नजर आ रहे हैं।

फिल्म के रिलीज होने के बाद ईशा अपने दोस्तों के साथ ड्रिंक्स पर गई थीं लेकिन उनका यह फन टाइम कुछ अच्छा नहीं रहा। उन्होंने अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

ईशा ने एक होटल व्यवसायी रोहित विग पर कथित तौर पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। ईशा ने कहा कि रोहित का उनको घूरना ही उनका रेप करने जैसा अनुभव था।

ट्वीट करते हुए ईशा ने लिखा, 'अगर देश में मेरे जैसी एक महिला ही अनसेफ महसूस करती है तो बाकियां लड़कियां क्या महसूस करती होंगी। यहां तक कि मेरे साथ दो सिक्यॉरिटी गार्ड थे लेकिन मैंने ऐसा महसूस किया जैसे मेरा रेप किया गया हो। रोहित विग तुम एक सूअर हो...वह इस गंदगी का ही हकदार है।'