टीवी के ‘तुझसे है राब्ता‘ की कल्याणी दिल्ली पहुंची
सादिक़ जलाल, नई दिल्ली। टेलीविजन ब्रॉडकास्टिंग प्रणाली में इस समय एक बड़ा परिवर्तन हो रहा है, जिसके तहत एक समान दर नीति लागू होने जा रही है। अब तक डीटीएच/केबल ऑपरेटर एक पैकेज के रूप में सेवाएं उपलब्ध कराते थे, जहां ग्राहकों को एक निश्चित कीमत चुकानी ह
सादिक़ जलाल, नई दिल्ली। टेलीविजन ब्रॉडकास्टिंग प्रणाली में इस समय एक बड़ा परिवर्तन हो रहा है, जिसके तहत एक समान दर नीति लागू होने जा रही है। अब तक डीटीएच/केबल ऑपरेटर एक पैकेज के रूप में सेवाएं उपलब्ध कराते थे, जहां ग्राहकों को एक निश्चित कीमत चुकानी होती थी, और इसके बदले उन्हें चैनलों का एक बना बनाया पैक मिलता था। अब टीवी देखने के लिए ट्राई की नई सिफारिशों के अनुसार, इसे चुनने का अधिकार दर्शकों को दिया गया है। अब उन्हें अपनी पसंद के चैनल और पैक्स चुनने का अधिकार होगा। यानी उन्हें केवल उन्हीं चैनलों के पैसे देने होंगे, जो वो देखना चाहते हैं। जहां इस कदम से यह क्षेत्र मजबूत बनेगा वहीं ग्राहकों के बीच पारदर्शिता लाकर उन्हें चुनने की आजादी मिलेगी। हालांकि हर बदलाव की तरह, इस बदलाव में भी देश भर के लोगों को नई दर नीति अपनाने में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जहां इस समय लोगों के दिमाग में कई सवाल उभर रहे हैं, वहीं इसमें एक भ्रम की स्थिति पैदा बनी हुई है। इससे दर्शक सही फैसला नहीं ले पा रहे हैं।
ग्राहकों के बीच इस वक्त सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि क्या इससे उनके केबल का मासिक बिल बढ़ जाएगा? क्या होगा यदि वो 31 मार्च से पहले अपना चुनाव नहीं कर पाते हैं? क्या वो चैनल नहीं देख पाएंगे? इसी तरह अलग-अलग चैनलों और पैक्स के चुनाव करने को लेकर भी अनेक आशंकाएं हैं। दर्शकों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या वो इन पैक्स को एक बार चुन लेने के बाद इसे दोबारा बदल पाएंगे? यदि सर्विस प्रोवाइडर उन्हें उनकी पसंद के चैनल उपलब्ध करने से इनकार कर दे तो क्या होगा? ऐसे ही बहुत से सवाल हैं। इस नई दर नीति को लेकर ग्राहकों के सवालों का जवाब देने और उनका चुनाव आसान बनाने के लिए अब ज़ी ने भारतीय परिवारों को यह नई व्यवस्था समझाने का देशव्यापी अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत, नई दर प्रणाली को लेकर हर तरह के असमंजस का समाधान किया जा रहा है और परिवार के हर सदस्य की मनोरंजन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें सही चुनाव करने की सलाह दी जा रही है। इस काम में दर्शकों का साथ देने के लिए भला उनके डिनर टेबल साथियों से बेहतर और कौन हो सकता है, जो इस नई व्यवस्था को आसानी से समझने में उनकी मदद कर सकें।
इस अभियान में पहला कदम बढ़ाते हुए ज़ी टीवी के ‘तुझसे है राब्ता‘ में प्रमुख नायिका का किरदार निभा रहीं रीम शेख आज दिल्ली पहुंचीं। राजधानी में अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने एक स्थानीय परिवार के घर जाकर इस व्यवस्था को लेकर उनकी सभी शंकाओं का समाधान किया। साथ ही, एक बेहतर चुनाव करने के लिए उनका स्टेप-बाय-स्टेप मार्गदर्शन किया ताकि उन्हें अपने पैसों का सही मूल्य मिले और वो अपने परिवार के पसंदीदा चैनलों को भी मिस ना करें। इस मल्टी सिटी कंज्यूमर एजुकेशन अभियान के तहत अनेक कलाकार दर्शकों के घरों में जाएंगे, जिसमें रीम की दिल्ली यात्रा पहला कदम है।