मलाइका अरोड़ा ने खोले लव लाइफ के कई राज...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

मलाइका अरोड़ा ने खोले लव लाइफ के कई राज...

हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को पूरी दुनिया के सामने ऑफिशियल कर चुके हैं। न्यूयॉर्क में इन दिनों दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनके रिलेशनशिप को लेकर कई आलोचना होती है। लेकिन इनके फैंस ये जानना


मलाइका अरोड़ा ने खोले लव लाइफ के कई राज...
हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को पूरी दुनिया के सामने ऑफिशियल कर चुके हैं। न्यूयॉर्क में इन दिनों दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इनके रिलेशनशिप को लेकर कई आलोचना होती है। लेकिन इनके फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर इनके बीच में कैसे नजदीकियां बढ़ीं? मलाइका ने एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ को लेकर बातचीत की है।

बता दें कि अर्जुन कपूर ने किस तरीके से उनका दिल लूटा था। उनसे पूछा गया कि अर्जुन कपूर की कौन सी बात उनको आकर्षित करती हैं। इस पर मलाइका अरोड़ा ने कहा कि “आपको समझने वाले इंसान को खोजना बेहद मुश्किल होता है। अर्जुन मुझे समझते हैं। वह मेरे चेहरे पर मुस्कान, हंसाते और मुझे अंदर से जानते हैं। मुझे लगता है कि इन्हीं सब चीजों ने काम किया।” इसके साथ ही उनसे पूछा गया कि अरबाज खान से तलाक के 2 साल बाद वह कैसे दूसरे रिश्ते में आईं।

इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं बता दूं कि “मैं कोई इंडस्ट्री की पहली महिला नहीं हूं जिसने तलाक लिया है। मैं और अरबाज मूव ऑन कर चुके हैं। हम अपने बेटे (अरहान) को लेकर काफी सेंसेटिव हैं और उसकी जरूरतों का ध्यान रखते हैं। मैं अपने बच्चे को अच्छा माहौल देना चाहती हूं। इसका सबसे ज्यादा क्रेडिट मैं अपने बेटे को देती हूं। वह काफी सपोर्टिंव और समझने वाला है। मेरी खुशियां उससे और उसकी खुशियां मुझसे जुड़ी हुई हैं।”