शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं नेहा धूपिया

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं नेहा धूपिया

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अचानक अपनी शादी से सबको चौंका दिया था। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के बाद खबर आई की नेहा धूपिया ने अपने बॉयफ्रेंड अंगद बेदी के साथ शादी रचा ली है। इस दौरान सोशल मीडिया पर नेहा और अंगद की बहुत सारी तस्वीरें सामने आईं।


शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं नेहा धूपियानेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अचानक अपनी शादी से सबको चौंका दिया था। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के बाद खबर आई की नेहा धूपिया ने अपने बॉयफ्रेंड अंगद बेदी के साथ शादी रचा ली है।

इस दौरान सोशल मीडिया पर नेहा और अंगद की बहुत सारी तस्वीरें सामने आईं। अपनी शादी की खबर के बाद नेहा और अंगद ने एक और खबर से सबको चौंका दिया था। शादी के कुछ महीनों बाद ही नेहा प्रेग्नेंट हो गई थीं। यह खबर सामने आने के बाद सारे फैन्स हैरान थे कि आखिर ऐसा कैसे हुआ।

अंगद बेदी और नेहा धूपिया 10 मई 2018 को शादी के बंधन में बंधे। इसके बाद सोशल मीडिया पर नेहा और अंगद ने फैन्स के साथ 24 अगस्त को ये खबर शेयर की कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में नेहा धूपिया ने अपने टॉक शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में अपने पति अंगद बेदी को इनवाइट किया।

अपने इंस्टाग्राम से इस शो का प्रोमो शेयर करते हुए नेहा ने इसे बड़ा प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। नेहा ने लिखा- ‘अंगद बेदी इस शो के लिए 100 % नो फिल्टर हैं।’ नेहा और अंगद इस शो के प्रोमो में काफी खुलकर और बिना किसी फिल्टर के चिटचैट करते दिखाई दे रहे हैं।