सड़कों पर जमकर नाचीं निया शर्मा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

सड़कों पर जमकर नाचीं निया शर्मा

नई दिल्ली। दस दिन का गणेश चतुर्थी का त्यौहार आज से शुरू हो गया है। मुंबई में कई बॉलीवुड और टीवी सितारों ने अपने घर गणपति का स्वागत किया और इस उत्सव की तैयारी में जुट गए। छोटे परदे की जानीमानी एक्ट्रेस निया शर्मा का इस गणेशोत्सव पर एक अलग ही अंदाज दे


सड़कों पर जमकर नाचीं निया शर्मा
नई दिल्ली। दस दिन का गणेश चतुर्थी का त्यौहार आज से शुरू हो गया है। मुंबई में कई बॉलीवुड और टीवी सितारों ने अपने घर गणपति का स्वागत किया और इस उत्सव की तैयारी में जुट गए।

छोटे परदे की जानीमानी एक्ट्रेस निया शर्मा का इस गणेशोत्सव पर एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। निया केवल अपने घर गणपति की मूर्ति ही नहीं लेकर आई बल्कि इस त्योहार को जमकर एन्जॉय भी कर रही हैं।

देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन महाराष्ट्र में इस त्योहार का ज़्यादा महत्त्व होता है। टेलीविजन तथा बॉलीवुड के सितारों ने गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। ‘जमाई राजा’ फेम एक्ट्रेस निया शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा गणपति बप्पा के आगमन पर जमकर डांस कर रही हैं और इस मौके को भरपूर इंजॉय भी कर रही हैं।