प्रियंका के साथ ऐक्शन फिल्म करना चाहती हैं परिणीति चोपड़ा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

प्रियंका के साथ ऐक्शन फिल्म करना चाहती हैं परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जबरिया जोड़ी के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में वह ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह साइना नेहवाल की बायॉपिक में भी दिखेंगी। अपने शेड्यूल के कारण परिणीति काफी बिजी हैं लेकिन फिर


प्रियंका के साथ ऐक्शन फिल्म करना चाहती हैं परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जबरिया जोड़ी के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में वह ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह साइना नेहवाल की बायॉपिक में भी दिखेंगी।
अपने शेड्यूल के कारण परिणीति काफी बिजी हैं लेकिन फिर भी हाल ही में जब वह मुंबई के ट्रैफिक में फंसी थीं, उन्होंने ट्विटर पर सेशन के लिए समय निकाला ताकि वह फैंस से बात कर सकें।
ऐक्ट्रेस ने कुछ लोगों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा कि किस फिल्म में वह बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना चाहेंगी।
इस सवाल के जवाब में परिणीति ने कहा, अच्छा सवाल! मुझे लगता है कि हमें दो लड़कियों वाली ऐक्शन फिल्म करनी चाहिए जिसमें हम दोनों गाना भी गा सकें। इसके आगे इसी ट्वीट में उन्होंने प्रियंका को टैग करते हुए पूछा, क्या कहती हैं दीदी।
बता दें, दोनों ऐक्ट्रेसेस ने अब तक साथ में काम नहीं किया है लेकिन इस बातचीत को देख ऐसा लगता है कि शायद दोनों किसी फिल्म में साथ काम करें।