पवन सिंह और अक्षरा के इस गाने के दीवाने हुए फैंस

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

पवन सिंह और अक्षरा के इस गाने के दीवाने हुए फैंस

भोजपुरी सुपरस्टार और मशहूर सिंगर पवन सिंह का एक और गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस गाने में उनके साथ हैं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह। बता दें कि अक्षरा एक्टिंग के साथ-साथ बहुत उम्दा सिंगिंग भी करती हैं। फिलहाल हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसमें अक


पवन सिंह और अक्षरा के इस गाने के दीवाने हुए फैंस
भोजपुरी सुपरस्टार और मशहूर सिंगर पवन सिंह का एक और गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस गाने में उनके साथ हैं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह।

बता दें कि अक्षरा एक्टिंग के साथ-साथ बहुत उम्दा सिंगिंग भी करती हैं। फिलहाल हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसमें अक्षरा ने अदाकारी ही की है, गायकी नहीं। वहीं पवन सिंह ने हमेशा की तरह एक्टिंग के साथ ही सिंगिंग भी किया है। इस गाने में पवन सिंह का साथ दिया है प्रियंका सिंह ने। ये गाना पवन राजा फिल्म का है।

गाने के बोल हैं भर जाता ढोंढ़ी पसीना से। यूं तो ये गाना कुछ समय पहले रिलीज हुआ था लेकिन इंटरनेट पर अभी तक इसकी दीवानगी कम नहीं हुई है। आलम ये है कि इस गाने ने रिकॉर्डतोड़ 5 करोड़ से अधिक व्यूज पा लिए हैं।

गाने के लिए लोगों के बीच इतना क्रेज बने होने का कारण पवन सिंह और अक्षरा सिंह की सुपरहिट जोड़ी का भी बड़ा हाथ हो सकता है। दोनों को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों से एक से बढ़कर एक हिट गाने भोजपुरी सिनेमा को दिए हैं।

जहां पवन सिंह ने सिंगिंग के बाद बोजपुरी सिनेमा में अपनी जगह बनाई है वहीं अक्षरा को मौका मिला रवि किशन के साथ फिल्म सत्यमेव जयते से। दोनों ने मौके को खूब भुनाया और आज भोजपुरी दर्शकों के सबसे पसंदीदा कलाकार बन गए हैं।