शाहरुख खान ने बिना कुछ किए 13 करोड़ रुपये से ऐसे बनाए 200 करोड रुपए

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

शाहरुख खान ने बिना कुछ किए 13 करोड़ रुपये से ऐसे बनाए 200 करोड रुपए

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान सिर्फ अपनी फिल्मों की वजह से ही नहीं जाने जाते। बल्कि वह जिस बंगले में रहते हैं, वह भी काफी प्रसिद्ध है। बता दें कि लोग दूर-दूर से उस बंगले को देखने के लिए आते हैं। बता दें कि शाहरुख ने यह बंगला मन्नत वर्ष 2001 में खरीदा था।


शाहरुख खान ने बिना कुछ किए 13 करोड़ रुपये से ऐसे बनाए 200 करोड रुपएबॉलीवुड किंग शाहरुख खान सिर्फ अपनी फिल्मों की वजह से ही नहीं जाने जाते। बल्कि वह जिस बंगले में रहते हैं, वह भी काफी प्रसिद्ध है।

बता दें कि लोग दूर-दूर से उस बंगले को देखने के लिए आते हैं। बता दें कि शाहरुख ने यह बंगला मन्नत वर्ष 2001 में खरीदा था। उस वक्त उन्होंने यह बंगला 13.32 करोड़ में लीज पर खरीदा था। आज उस बंगले की कीमत करीब 200 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान यह बंगला खरीदने से पहले किराए पर रहते थे। उन्होंने 2001 में इस जगह को लीज पर लेने के लिए वन टाइम ऑक्यूपेसी फीस 8.3 करोड़ रुपए चुकाए थे। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने 2446 वर्ग फीट जगह 2001 में खरीदी थी। उस समय वे 2325 रुपए प्रतिवर्ष मिनिमल रेंट चुकाते थे। तब इसे विला विएना कहा जाता था।

इसके बाद जब महाराष्ट्र सरकार ने लैंड लीज रेट को रिवाइज किया तो शाहरुख के सामने दो विकल्प रखे। 19 लाख रुपए प्रति वर्ष के हिसाब से 30 सालों तक चुकाएं या फिर वन टाइम ऑक्यूपेसी फीस 8.3 करोड़ रुपए चुकाएं। इस पर शाहरुख ने दूसरा विकल्प चुनते हुए 8.3 करोड़ चुकाना पसंद किया।

बता दें कि शाहरुख खान बंगला मुंबई में काफी मशहूर है। उनके प्रशंसक इसके आगे खड़े होकर फोटोग्राफी करते हैं। दूर-दूर से शाहरुख का बंगला देखने के लिए मुंबई आते हैं। उनके लिए 'मन्नत' किसी मंदिर से कम नहीं है। शाहरुख के जन्मदिन पर इस बंगले के आगे उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा होती है।