शिवांगी जोशी एशिया की 5वीं सबसे सेक्सी महिला बनीं

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

शिवांगी जोशी एशिया की 5वीं सबसे सेक्सी महिला बनीं

सेक्सिएस्ट एशियन वुमन की नई लिस्ट में ये रिश्ता क्या कहलाता है की ऐक्ट्रेस शिवांगी जोशी को पांचवां रैंक मिला है। पिछले साल इस लिस्ट में शिवांगी 17वें स्थान पर थीं। नायरा के किरदार से शिवांगी ने घर-घर में पहचान बनाई और कई अवॉर्ड जीते। इससे पहले वह सी


शिवांगी जोशी एशिया की 5वीं सबसे सेक्सी महिला बनींसेक्सिएस्ट एशियन वुमन की नई लिस्ट में ये रिश्ता क्या कहलाता है की ऐक्ट्रेस शिवांगी जोशी को पांचवां रैंक मिला है। पिछले साल इस लिस्ट में शिवांगी 17वें स्थान पर थीं। नायरा के किरदार से शिवांगी ने घर-घर में पहचान बनाई और कई अवॉर्ड जीते। इससे पहले वह सीरियल बेगूसराय में पूनम कुमारी के किरदार में नजर आ चुकी हैं।
इस लिस्ट में पहले स्थान पर बॉलिवुड की डिंपल ब्यूटी दीपिका पादुकोण हैं। तीसरे स्थान पर टीवी की सुपरहॉट ऐक्ट्रेस निया शर्मा हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मोहसिन ने शिवांगी को इस लिस्ट में आने पर बधाई दी, जिसके जवाब में उन्होंने स्माइली का इमोजी भेजा। ऑन स्क्रीन जहां कार्तिक और नायरा की जोड़ी फैंस का दिल जीत रही है, दूसरी तरफ दोनों अपने सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस को कपल गोल्स देते हैं।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा, तीसरे नंबर पर हिना खान हैं और चौथे नंबर पर पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस माहिरा खान हैं। 18वें नंबर पर आशी सिंह की लिस्ट में नई एंट्री हुई है और 20 साल की शिवांगी जोशी लिस्ट में सबसे युवा ऐक्ट्रेस हैं। करियर फ्रंट की बात करें तो शिवांगी ये रिश्ता क्या कहलाता में नजर आ रही हैं।
इस लिस्ट में टीवी की कई और ऐक्ट्रेस भी शामिल हैं जिनमें द्रष्टि धामी (12), जेनिफर विंगेट (13), एरिका फर्नांडिज (15) नंबर पर हैं। सोशल मीडिया पर खासी ऐक्टिव रहनेवालीं शिवांगी के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।