पेस्ट्री शॉप में मुस्लिम लड़की को दिल दे बैठे थे सुनील शेट्टी, करना पड़ा 9 साल इंतजार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Entertainment

पेस्ट्री शॉप में मुस्लिम लड़की को दिल दे बैठे थे सुनील शेट्टी, करना पड़ा 9 साल इंतजार

अपने जमाने के सुपरस्टार सुनील शेट्टी इन दिनों अपने फार्महाउस पर समय बिता रहे हैं। वो इन दिनों अपने फार्म हाउस पर फुरसत के पल को जीते नजर आ रहे हैं। इस पल को उन्होंने कैप्चर कर के सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। बता दें सुनील यहां अपनी पत्नी माना और पे


पेस्ट्री शॉप में मुस्लिम लड़की को दिल दे बैठे थे सुनील शेट्टी, करना पड़ा 9 साल इंतजारअपने जमाने के सुपरस्टार सुनील शेट्टी इन दिनों अपने फार्महाउस पर समय बिता रहे हैं। वो इन दिनों अपने फार्म हाउस पर फुरसत के पल को जीते नजर आ रहे हैं। इस पल को उन्होंने कैप्चर कर के सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं।  बता दें सुनील यहां अपनी पत्नी माना और पेट्स के साथ हैं। दोनों के बच्चे अथिया और अहान साथ नहीं हैं।

जानकारी के लिए बात दें सुनील के पास चार डॉग Duke, Storm, Atlas और Alpha हैं। इन चारों कुत्तों को वे न सिर्फ बच्चों की तरह प्यार करते हैं बल्कि इन्हें अपना बेटा मानते हैं। बता दें, खंडाला स्थित सुनील का फार्महाउस 6200 sq ft में फैला हुआ है। इस लैविश विला में प्राइवेट गार्डन, स्विमिंग पूल, डबल हाइट का लिविंग रूम, बेडरूम जैसी सुविधाएं हैं।
पेस्ट्री शॉप में मुस्लिम लड़की को दिल दे बैठे थे सुनील शेट्टी, करना पड़ा 9 साल इंतजार
सुनील शेट्टी की बात करें तो उनका जन्म 11 अगस्त 1961 को मुल्की, मैंगलोर (कर्नाटक) साउथ इंडिया में हुआ था जबकि उन्होंने जिस लड़की से शादी की थी वो गुजरात के एक मुस्लिम फैमिली से ताल्लुक रखती है। सुनील की पत्नी का नाम माना कादरी है। उनकी के प्यार की कहानी एक पेस्ट्री शॉप से शुरू हुई थी। यहां सुनील ने पहली बार माना को देखा था और अपना दिल दे बैठे थे।

माना के दिल तक पहुंचने के लिए सुनील ने पहले माना की बहन को फ्रेंड बनाया था। माना से पहली मुलाकात में ही सुनील ने बिना देरी किए उन्हें प्रपोज कर दिया था। माना ने भी इस प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया था। दोनों अलग-अलग धर्म के थे। इसलिए दोनों के ही पेरेंट्स उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। पेरेंट्स के मना करने के बाद भी दोनों ने अपने-अपने पेरेंट्स को मनाने की पूरी कोशिश की और इसमें करीब 9 साल लग गए।

आखिरकार पैरेंट्स को दोनों के आगे झुकना ही पड़ा और 1991 में दोनों ने शादी की। दोनों के दो बच्चे अथिया और अहान शेट्टी हैं। अथिया ने तो बॉलीवुड में कदम रख दिया है वहीं अहान डेब्यू की तैयारी में है। सुनील ने शादी के बाद बॉलीवुड में डेब्यू किया था।